Bareilly : धूप के बाद भी लुढ़का पारा, सीजन के साथ प्रदेश में रहा सबसे कम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में तीन दिन से धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत तो मिली लेकिन ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान काफी लुढ़क गया। रात का तापमान इस सीजन का सबसे कम के साथ प्रदेश में भी सबसे कम रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान भी दो दिन के सापेक्ष काफी कम रिकॉर्ड किया गया। कोल्ड वेव के साथ कोहरा और पाला भी गिरा। कोहरे की वजह से बरेली एयरफोर्स पर दृश्यता 100 मीटर रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अभी सप्ताह भर ठंड और कोहरे से ज्यादा राहत मिलने वाली नहीं है।

जिले का सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस सीजन में इससे पहले चार डिग्री से नीचे पारा नहीं गया था। वहीं धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि शनिवार को तापमान 21.1 और रविवार को 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 साल में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान 23 जनवरी 2023 को 2.9 डिग्री सेल्सियस, 5 जनवरी 2021 को 3.4 डिग्री सेल्सियस, 2 जनवरी 2020 को 3.2 डिग्री सेल्सियस और 23 जनवरी 2017 को 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

संबंधित समाचार