अयोध्या: शीतकालीन अवकाश की खबर पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर यू टर्न ले लिया। गुरुवार की देर शाम वार्ता में जल्द ही चुनाव तिथि घोषित किए जाने के आश्वासन पर आंदोलित छात्रों ने अपना अनशन समाप्त किया था। लेकिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय की ओर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की खबर फैली तो …

अयोध्या, अमृत विचार। साकेत महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर यू टर्न ले लिया। गुरुवार की देर शाम वार्ता में जल्द ही चुनाव तिथि घोषित किए जाने के आश्वासन पर आंदोलित छात्रों ने अपना अनशन समाप्त किया था। लेकिन शुक्रवार को विश्वविद्यालय की ओर से शीतकालीन अवकाश की घोषणा की खबर फैली तो कॉलेज में हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया।

2 छात्र नेता कालेज की छत पर चढ़ गए और 1 घंटे में चुनाव की घोषणा की मांग करने लगे ऐसा ना करने पर उन्होंने छत से कूदकर जान देने की धमकी दी। मामले की खबर पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी कॉलेज पहुंचे तो छात्रों ने मुख्य गेट बंद कर सभी को बाहर ही रोक दिया। कॉलेज प्रशासन से वार्ता में प्राचार्य के साथ बदसलूकी हुई तो पुलिस ने जबरिया गेट खुलवा दिया।

इसके बाद छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की हालांकि बाद में वार्ता के बाद 24 दिसंबर को छात्रों की मांग पर निर्णय लिए जाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान एक छात्र रुद्र प्रताप छत से कूद पड़ा, उस को हल्की चोटें आई हैं।

गुरुवार की देर शाम छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे छात्र नेताओं से प्रशासन की वार्ता हुई थी। छात्र नेताओं का कहना है कि कालेज प्रशासन ने 28 दिसंबर को चुनाव कराने की बात कही थी लेकिन विश्वविद्यालय की ओर से 24 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया।

शीतकालीन अवकाश घोषित होने की खबर फ़ैली तो छात्र नेता अजय कुमार सिंह व मोहित यादव कालेज की छत पर चढ़ गए और 1 घंटे में छात्रसंघ चुनाव घोषित करने की मांग करने लगे ऐसा न होने पर उन्होंने छत से कूदने की धमकी दी। कालेज प्रशासन छात्र नेताओं को समझाने बुझाने में जुटा और मामले की खबर पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना पर रेजीडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे तथा कई थानों की पुलिस को बुला लिया।

पुलिस प्रशासन परिसर में प्रवेश न करने पर इस को लेकर छात्रों ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया। घंटों मान मनौव्वल और रस्साकशी का दौर चलता रहा। कालेज प्रशासन ने छात्र नेताओं से वार्ता की ओर 24 दिसंबर को छात्र संघ चुनाव की घोषणा को लेकर निर्णय लिया जाने का आश्वासन दिया। इधर भी मेन गेट खुलवा कर पुलिस भीतर पहुंची और नारेबाजी कर रहे छात्रों को तितर-बितर कर दिया।

संबंधित समाचार