ट्रंप का बड़ा फैसला : रूस-ईरान समेत 75 देशों को वीजा नहीं देगा अमेरिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन : अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमालिया, रूस, अफगानिस्तान, ब्राजील, ईरान, इराक, मिस्र, नाइजीरिया, थाईलैंड और यमन सहित 75 देशों के लिए सभी वीजा प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विभाग की ओर से यह रोक 21 जनवरी से लागू होगी और तब तक अनिश्चित काल के लिए जारी रहेगी जब तक विभाग वीजा प्रक्रियाओं का दोबारा पुनर्मूल्यांकन नहीं कर लेता। 

यह घटनाक्रम अमेरिका के मिनेसोटा इलाके में धोखाधड़ी के आरोपों के बीच सोमाली प्रवासियों के लिए टेम्परेरी प्रोटेक्टेड स्टेटस (टीपीएस) को समाप्त करने की घोषणा के ठीक एक दिन बाद सामने आया है। अमेरिका प्रशासन के इस फैसले का असर उन 75 देशों के नागरिकों पर पड़ेगा जो वीजा प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

इससे पहले सोमवार को विदेश विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगभग एक साल पहले कार्यभार संभालने के बाद से अब तक एक लाख से अधिक वीजा रद्द किए जा चुके हैं। विभाग अब अपनी नीतियों के तहत इन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने की तैयारी में है। 

इनपुट : एजेंसी

ये भी पढ़ें : ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिलेगी फांसी, CJI ने दिए संकेत..जानें क्या कहा

संबंधित समाचार