कानपुर : सेंट्रल स्टेशन के बाहर भीषण सीवरभराव, दुकानों में घुसा गंदा पानी, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सेंट्रल स्टेशन के बाहर घंटाघर साइड में कई दिनों से भीषण सीवरभराव की समस्या के कारण हजारों यात्री परेशान हैं, आसपास दुकानों तक गंदा पानी भरने के कारण दुकानदार भी परेशान हैं। कानपुर सेंट्रल स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम चल रहा है, पूरा ढांचा तैयार हो चुका है, खोदाई के दौरान सीवरलाइन में मलवा गिरने से लाइन चोक होने की बात सामने आई है।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जो यात्री घंटाघर साइड से होकर जा रहे हैं, उनके लिए बड़ी मुसीबत है। सीवर के गंदे पानी से होकर गुजरन पड़ रहा है जबकि आसपास चाय, पान, कोल्ड ड्रिंक्स, रेडीमेड कपड़े आदि की दुकाने हैं जो पूरी तरह सीवरलाइन में घिर चुकी हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घंटाघर में तैयार हो रही रेलवे की बिल्डिंग से इस सीवरलाइन से उनका कोई लेना देना नहीं है, ये नगर निगम की सीवर लाइन है जो चोक हो गयी है। 

दुकानदार शशिकांत का कहना है कि कई दिनों से सीवरभराव है, इस बारे में जलकल में शिकायत करते हैं तो उनका कहना है कि रेलवे के कारण दिक्कत है जबकि रेलवे अधिकारी कह रहे हैं कि जलकल की लाइन है। दुकानदार मनोज ने बताया कि आसपास की दर्जनों दुकानें प्रभावित हैं क्योंकि इन दुकानों के आगे सीवरभराव होने के कारण कोई ग्राहक नहीं आ रहा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म