लखनऊ के सीएचसी में मिलीं नमी से खराब दवाएं: रैपर खोलते ही बिखर जाती हैं गोलियां, मरीज परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: मेडिकल कॉरपोरेशन से नमी वाली दवाएं सीएचसी पर भेजी दी गई हैं। इन दवाओं का रैपर खोलने पर वह टूटकर बिखर रही हैं। मरीज इसकी शिकायत केंद्रों पर दर्ज करा रहे हैं। सीएमओ का कहना है दवाओं में नमी की शिकायत है तो केंद्र प्रभारी पत्र भेजें तो उन दवाओं को वापस कराया जाएगा। मरीजों की ओर से कई दवाओं में नमी की शिकायत दर्ज कराई जा रही है। नमी लगी दवाओं का असर भी कम हो रहा।

मेडिकल कॉरपोरेशन से सिप्रोफ्लॉक्सीन बैच नंबर जीटी 31183 है। पेट की दवा मैट्रोनिडाजोल 400 मिग्रा है। दोनों दवाओं में नमी की शिकयत है। त्रिवेणी नगर पीएचसी पर दवा लेने गए मरीज दुर्गेश ने बताया कि डॉक्टर ने मर्ज के आधार पर दो दवाएं दी थीं। दोनों दवाओं का रैपर खोलते ही टूट रही हैं। इसकी शिकायत भी केंद्र प्रभारी से की मगर उन्होंने यही दवा आपूर्ति होने की बात कही।

मरीजों का आरोप है दवाओं को नियमित तापमान में नहीं रखा जाता है। इससे उनमें नमी आती है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है दवाओं की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच में दवाओं में नमी मिली तो उन्हें वेयर हाउस में वापस कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव