प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि
हाना अल रस्तमानी का जन्म यूएई में एक प्रमुख व्यवसायिक परिवार में हुआ था, जो रस्तमानी वंश से जुड़ा है। वे एडब्ल्यू रस्तमानी ग्रुप की बोर्ड सदस्य हैं, जो 1954 में अबू धाबी के अल रस्तमानी भाइयों, अब्दुल्लाह और अब्दुल वहिद, द्वारा स्थापित एक प्रमुख कॉन्ग्लोमरेट है। यह ग्रुप ऑटोमोटिव, रियल एस्टेट, फाइनेंस और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय है और यूएई की आर्थिक नींव का हिस्सा माना जाता है। हालांकि उनके निजी पारिवारिक जीवन के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी पारिवारिक विरासत ने उन्हें व्यवसायिक मूल्यों और नेतृत्व की समझ प्रदान की। अबू धाबी में पली-बढ़ी हाना ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण और सांस्कृतिक मूल्यों को महत्व दिया, जो उनकी नेतृत्व शैली में झलकता है। - रूफिया खान,शिक्षिका
शिक्षा
हाना अल रस्तमानी ने अपनी शिक्षा अमेरिका में पूरी की, जहां उन्होंने जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) की डिग्री प्राप्त की। यह शिक्षा ने उन्हें वित्तीय प्रबंधन, डेटा एनालिटिक्स और रणनीतिक निर्णय लेने के कौशल प्रदान किए, जो बाद में उनकी डिजिटल बैंकिंग और इनोवेशन-केंद्रित करियर में सहायक सिद्ध हुई। उनकी शिक्षा ने उन्हें वैश्विक दृष्टिकोण दिया, जो यूएई जैसे उभरते बाजार में महत्वपूर्ण है।
करियर की यात्रा
हाना अल रस्तमानी के पास बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और कॉर्पोरेट लीडरशिप में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनकी यात्रा पारिवारिक व्यवसाय से शुरू होकर वैश्विक स्तर की संस्थाओं तक फैली हुई है। उनके प्रारंभिक करियर की बात करें, तो उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत 1990 में एडब्ल्यू रस्तमानी ग्रुप से की, जहां विभिन्न वित्तीय भूमिकाओं में कार्य किया। इसके बाद, वे सिटिबैंक में शामिल हुईं, जहां उन्होंने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को संभाला। फिर, फर्स्ट गल्फ़ बैंक में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहीं, जहां उन्होंने पर्सनल बैंकिंग और कंज़्यूमर फाइनेंस को मजबूत किया।
2000 में फर्स्ट अबू धाबी बैंक (तब नेशनल बैंक ऑफ अबू धाबी का हिस्सा) ज्वाइन करने के बाद, हाना ने तेजी से प्रगति की। 2017 में एफएबी के गठन (नेशनल बैंक ऑफ अबू धाबी और फर्स्ट गल्फ बैंक के विलय से) के बाद, उन्होंने पर्सनल बैंकिंग ग्रुप हेड का पद संभाला। इस भूमिका में, उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा दिया और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं को विकसित किया। 2020 तक, वे डिप्टी ग्रुप सीईओ बनीं, जहां उन्होंने पर्सनल बैंकिंग के साथ-साथ समग्र रणनीति का नेतृत्व किया। फरवरी 2021 में ग्रुप सीईओ बनने के बाद, उन्होंने बैंक को सस्टेनेबल फाइनेंस और एआई-ड्रिवन इनोवेशन की ओर निर्देशित किया। उनकी यात्रा में अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारियां शामिल हैं, जैसे एफएबी प्राइवेट बैंक स्विस की चेयरपर्सन और मास्टरकार्ड एडवाइजरी बोर्ड में सदस्यता।
प्रमुख इनिशिएटिव्स
सस्टेनेबिलिटी - 2030 तक 136 बिलियन डॉलर के सस्टेनेबल फाइनेंस लक्ष्य का 53 प्रतिशत 2024 तक हासिल। 2025 में 4 बिलियन डॉलर के ग्रीन बॉन्ड्स और सुकूक जारी। वे नेट-जीरो बैंकिंग एलायंस की प्रिंसिपल्स ग्रुप की चेयर हैं और पूर्व में यूएन एसडीजी क्लीन एनर्जी काउंसिल की चेयर।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन - अप्रैल 2024 में माइक्रोसॉफ्ट के साथ एआई इनोवेशन हब लॉन्च। 2025 में बोर्ड एआई ऑब्जर्वर, वॉयस कॉन्सियरेज और प्लानिंग टूल्स जैसे एआई उपकरण पेश। अप्रैल 2025 में आईएचसी, एडीक्यू के साथ यूएई दिरहम-बैक्ड स्टेबलकॉइन परियोजना।
ग्लोबल एक्सपैंशन - दिसंबर 2025 में अमुंदी के साथ एमओयू, जो एसेट मैनेजमेंट को मज़बूत करेगा। एसएमई फाइनेंसिंग में 245 मिलियन डॉलर की नई फंडिंग।
सोशल इम्पैक्ट - महिलाओं के सशक्तिकरण और एसएमई को प्रोत्साहन, जो यूएई की विज़न 2031 के अनुरूप है।
उनका विज़न - ‘बैंकिंग को अधिक समावेशी, सस्टेनेबल और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना, जो मिडिल ईस्ट की अर्थव्यवस्था को गति दे।’
उपलब्धियां और पुरस्कार
हाना अल रस्तमानी की उपलब्धियां उन्हें मिडिल ईस्ट की शीर्ष महिलाओं में शुमार करती हैं। कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं-
2021 - यूएई की प्रमुख बैंक की पहली महिला सीईओ।
2024 - फोब्र्स पावर वुमन लिस्ट में सम्मिलित।
2025 - फोब्र्स मिडिल ईस्ट 100 मोस्ट पावरफुल बिजनेसवुमन।
2025 - फोब्र्स मिडिल ईस्ट टॉप 100 सीईओ में नं0 10।
2025 - जीसीसी की 26 सबसे प्रभावशाली फाइनेंस महिलाओं में शामिल।
2025 - फोब्र्स मिडिल ईस्ट सस्टेनेबिलिटी लीडर्स।
2025 - बाज़ार अरेबिया वुमन ऑफ द ईयर।
अन्य - ग्लोबल काउंसिल ऑन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स की चेयर; बोर्ड मेंबर, बूना (अरब मॉनेटरी फंड), इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल फाइनेंस, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट, यूएस-यूएई बिजनेस काउंसिल।उनके नेतृत्व में एफएबी ने 2024 के पहले नौ महीनों में 3.5 बिलियन डॉलर शुद्ध लाभ दर्ज किया।
