SIR: प्रदेशभर में चला मतदाता सूची वाचन अभियान, अधिकारियों ने किया अनुश्रवण

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 (एसआईआर)के तहत रविवार को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची वाचन अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने केंद्रों पर प्रकाशित मतदाता सूची पढ़कर लोगों को जानकारी दी।

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने विभिन्न जिलों में मतदान केंद्रों का स्थलीय भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर कार्यों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यह सुनिश्चित किया गया कि सभी बीएलओ निर्धारित समय पर बूथों पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची का वाचन कर रहे हैं। साथ ही मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित, दोहरी प्रविष्टि अथवा अन्य कारणों से चिह्नित मतदाताओं की जानकारी स्पष्ट रूप से साझा की जा रही है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने संबंधित बूथ की मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। नाम न होने या किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर फार्म-6, 7 या 8 के माध्यम से समयबद्ध रूप से ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं।

संबंधित समाचार