Bareilly: कोलकाता की तीन फर्मों को फर्जी आईटीसी से 6.88 करोड़ भुगतान
बरेली, अमृत विचार। राज्यकर में पंजीयन लेने के बाद फर्म ने 6 करोड़ 88 लाख रुपये की आईजीएसटी पश्चिम बंगाल (कोलकाता) स्थित तीन फर्म को गलत तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) पास ऑन कर दिया। राज्यकर खंड-3 की सहायक आयुक्त की तहरीर पर कैंट पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
राज्यकर खंड-3 की सहायक आयुक्त शशि प्रभा ने बताया कि उनके सेक्टर में नाग इंटरप्राइजेज द्वारा पंजीयन लेते हुए माह दिसंबर 2025 में 38 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई की गई है। इसमें से 6 करोड़ 88 लाख रुपये की आईजीएसटी पश्चिम बंगाल (कोलकाता) स्थित तीन फर्म को गलत तरीके से आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) पास ऑन किया गया है, जबकि फर्म द्वारा कोई खरीद नहीं की गई।
खरीद किए बिना मात्र इन्वाइस का आदान-प्रदान करते हुए आईटीसी पास ऑन की गई है। इससे फर्म के द्वारा बिना वास्तविक व्यापार किए गए अवैध गतिविधियों में लिप्त होते हुए अनुचित लाभ फर्म को पहुंचाया गया। सहायक आयुक्त की तहरीर पर नाग इंटरप्राइजेज के फर्म स्वामी नितेश कुमार के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
