यूपी में फूड इंडस्ट्री खड़ी करने की राह दिखा गया इंडिया फूड एक्सपो, करीब 10 हजार उद्यमी और आम व्यापारियों ने किया भ्रमण 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'इंडिया फूड एक्सपो' का समापन हो गया। तीन दिन तक चले इस एक्सपो में छोटे उद्योगों के दमदार प्रोड्क्ट्स छाए रहे। करीब 10 हजार लोगों ने आकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बनाए जा रहे खाने-पीने का सामान देखा। इसमें उद्योगपति, किसान, छात्र, कृषि वैज्ञानिक और व्यापारी शामिल रहे। यूपी समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने एक्सपो को खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने वाला बेहतरीन मंच बताया है। 

MUSKAN DIXIT (62)

मंत्री असीम अरुण ने कहा कि, ऐसे मंच राज्य के ढांचागत विकास, एमएसएमई प्रोत्साहन, एक जिला एक उत्पाद, कौशल विकास और बाजार से कनेक्श स्थापित करने में सहायक हैं। सरकारी नीतियों को जमीनी स्तर पर औद्योगिक विकास में बदलने में इंडिन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की भूमिका की सराहना की। राज्य के मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त पूर्व आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, इंडिया फूड एक्सपो राज्य के लॉन्ग-टर्म इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन रोडमैप के साथ जुड़ा हुआ है, जो फूड सेक्टर में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और निवेश को सपोर्ट करता है।

MUSKAN DIXIT (61)

आईआईए के 10वें इंडिया फूड एक्सपो में एमएसएमई इकाईयों के विकास पर सेमिनार हुए। विशेषज्ञों ने बिजनेस स्थापित करने की राह बताई। अधिकारियों ने शासन से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। यहां सीखने, नवाचार, खाद्य व्यापार के अवसर, बीटूबी सहयोग और नेटवर्किंग का अनूठा मिश्रण दिखाई दिया। 

MUSKAN DIXIT (67)

आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल, एक्सपो के अध्यक्ष चेतन देव भल्ला, सह-अध्यक्ष विकास खन्ना ने संगठन के दृष्टिकोण पर चर्चा करते हुए कहा कि, ये एक्सपो विकसित भारत 2047 और 8 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा के साथ जुड़ा है। बाजार तक पहुंच, कौशल, टेक्नोलॉजी के जरिये एमएसएमई को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

MUSKAN DIXIT (66)

फूड एंड बेवरेज पैनल डिस्कशन को IIA की महिला उद्यमी सेल की चेयरपर्सनआनंदी अग्रवाल ने मॉडरेट किया।
पैनल में क्रीम कैसल की संस्थापक वीना मित्तल,  टेक4सर्व और F&B कंसल्टेंट के हितेश त्रिपाठी, ब्रांड रणनीतिकार और कंसल्ट ब्लैंको से मंधीर सिंह, एलवीएक्स, इंवेस्टर रिलेशंस एंड डील मैनेजमेंट की हेड पल्लवी अग्रवाल रहीं। पैनल ने बिजनेस आइडिया, ब्रांडिंग, कंसल्टिंग सपोर्ट, निवेश की तैयारी, शुरुआती दौर की चुनौतियां और भविष्य पर चर्चा की। 

MUSKAN DIXIT (65)

इंडिया फूड एक्सपो–2027 की घोषणा

IFX-26 की ऐतिहासिक सफलता के बाद, इंडिया फ़ूड एक्सपो–2027 का ऐलान हो गया। अगले साल 18, 19 और 20 दिसंबर को एक्सपो होगा। अतिथि यूपी सरकार में मंत्री असीम अरुण और पूर्व नौकरशाह मनोज कुमार सिंह, त्रिभुवन राम ने बैनर लॉन्च किया।

सरकारी विभागों का रहा साथ 

एक्सपो में इन्वेस्ट यूपी, खाद्य विभाग, बैंक, यूपीएसडीएम, एमएसएमई, ओडीओपी, बागवानी और अन्य विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए। कारोबारियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। आईआईए के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने IFX आयोजन समिति को सम्मानित किया और कार्यकारी निदेशक डीएस वर्मा के नेतृत्व में IIA प्रधान कार्यालय के साथ समन्वय टीम को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

संबंधित समाचार