पीलीभीत: दिनदहाड़े छात्रा का मोबाइल छीन ले गए बाइक सवार, पुलिस कर रही पड़ताल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कंप्यूटर कोचिंग जाने के लिए निकली छात्रा का मोबाइल बाइक सवार दो उच्चके उड़ा ले गए। दिनदहाड़े पॉश कॉलोनी के गेट के पास हुई वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी करते रहे। काफी देर तक मौके पर ही पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
 
घटना सोमवार सुबह हुई। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लदपुरा की रहने वाली छात्रा राखी कंपयूटर कोचिंग के लिए जा रही थी। गांधी स्टेडियम रोड पर अशोक कॉलोनी गेट के पास पहुंचते ही बाइक सवार दो उच्चके आए और छात्रा का मोबाइल छीनकर ले गए। आरोपी सुनगढ़ी थाने की तरफ भाग गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जानकारी की जाती रही। आसपास के प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीर कैद होने की आशंका जताई जाती रही। जिसे लेकर पुलिसकर्मी छानबीन करते दिखाई दिए। उधर, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी नरेश त्यागी का कहना है कि उन्हें इस तरह की सूचना नहीं दी गई है।  घटना की जानकारी कराएंगे।

संबंधित समाचार