Moradabad: नाबालिग के अपहरण मामले में होटल मैनेजर को हिरासत में लिया गया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाकुरद्वारा, अमृत विचार। उत्तराखंड की महिला पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक होटल के मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

उत्तराखंड की पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी ठाकुरद्वारा के एक गांव में अपनी ननिहाल में रहकर कक्षा 6 में पढ़ती थी। उसका 8 जनवरी को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। पुलिसकर्मी ने इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

इनमें से दो को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को जांच में पता चला है कि नाबालिग को थाना भोजपुर क्षेत्र के एक होटल में भी एक दिन के लिए रखा गया था। इसलिए होटल के मैनेजर को रविवार को कोतवाली बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार