Moradabad: बीच सड़क युवकों के दो गुटों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बीच सड़क युवकों के दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदलता नजर आ रहा है। हालांकि अमृत विचार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं,वहीं बेल्ट से भी हमला किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ युवतियां चीखती-चिल्लाती नजर आ रही हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की शाम के वक्त की है। सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट में शामिल युवक नाबालिग (माइनर) बताए जा रहे हैं।

सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जिसके बाद मामले की जांच की गई तो लड़ने वाले पक्ष दोनों आसपास के रहने वाले है। जब दोनों ओर से तहरीर मांगी गई तो दोनों पक्ष समझौते की बात कहने लगे। जिसके दोनों ओर कार्रवाई न करने की बात कहते हुए दोनों ने आपस में फैसला कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों 9वीं कक्षा के छात्र थे।

संबंधित समाचार