बाराबंकी : रंगदारी न मिलने पर पति ने वायरल किए पत्नी के अश्लील फोटो-वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार। भागकर कोर्ट मैरिज करने के बाद युवती से उसके परिवार ने सभी रिश्ते खत्म कर दिए लेकिन युवक ने पत्नी के परिवार से पहले रंगदारी मांगी और रंगदारी न मिलने पर पत्नी के अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी सगी बड़ी बहन लगभग 12 वर्ष पूर्व घर से भागकर अपनी मर्जी से गोलू सिंह निवासी ग्राम सलौली थाना गोसाईगंज लखनऊ के साथ कोर्ट मैरिज कर रहने लगी थी।

इस घटना के बाद सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक कारणों से परिवार ने उससे सभी संबंध समाप्त कर लिए। इसके बावजूद गोलू सिंह, उसके पिता सुखवीर सिंह, माता निर्मला सिंह व भाई दीपक सिंह द्वारा अचानक फोन कर उसके परिजनों से तीन लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जब उसने किसी भी प्रकार के रिश्ते से इंकार किया तो गोलू द्वारा फोन पर अश्लील फोटो व वीडियो भेजे जाने लगे।

विरोध करने पर उक्त फोटो व वीडियो को फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। विपक्षी आए दिन नए-नए फोटो व वीडियो वायरल कर उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में स्थानीय थाना पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मामले से पीड़ित और उसके परिजन मानसिक रूप से आहत हैं।

संबंधित समाचार