18 फरवरी को अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती : एएमसी स्टेडियम में होगी UP और उत्तराखंड की भर्ती रैली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार : रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड, रिक्रूटिंग ऑफिस (हेडक्वार्टर) लखनऊ के तहत सभी जिलों की 18 फरवरी को अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती कराई जाएगी। इस भर्ती रैली में एक हजार अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी। प्रक्रिया लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर और कॉलेज के एएमसी स्टेडियम में होगी।

यह रैली उत्तर प्रदेश में होने वाली रैलियों की सीरीज की छठी रैली होगी और यह एक दिन चलेगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगी, जिन्होंने जुलाई 2025 में ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों से लगभग एक हजार शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी हिस्सा लेंगी। ऑनलाइन सीईई पास करने वाले और उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी नए जारी किए गए एडमिट कार्ड पर बताई गई तारीख को सुबह 4 बजे एएमसी सेंटर और कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करेंगी।

रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे एडमिट कार्ड

जिन अभ्यर्थियों ने एंट्रेंस एग्जाम पास कर लिया है, उन्हें रैली के लिए उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। सेना की तरफ से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई कि वे दौड़ और अन्य टेस्ट के लिए अभ्यास करें जो रैली नोटिफिकेशन और एडमिट कार्ड में दिए गए हैं और सभी ज़रूरी दस्तावेज़ ओरिजिनल में साथ ले जाएं। सतर्क रहें और दलालों के झांसे में न आएं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल न करें, क्योंकि सेना में चयन पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी होता है।

संबंधित समाचार