गो-आश्रय स्थलों में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : मंत्री धर्मपाल सिंह ने दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश के गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सोमवार को विधान भवन स्थित कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के समय यदि किसी गोशाला में अव्यवस्था, उदासीनता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी गो-आश्रय स्थलों पर चारा, भूसा, पानी, प्रकाश, साफ-सफाई और चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित हों। पराग के माध्यम से गोशालाओं को पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोशालाओं को बेहतर संचालन के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया। 

ठंड को देखते हुए मंत्री ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि गोवंश के बचाव हेतु त्रिपाल, अलाव और सुरक्षा उपाय पर्याप्त हों और चारा, भूसा या दवा की कमी से किसी भी गोवंश की मृत्यु न हो। मंडल स्तरीय जनपदों की गोशालाओं में सीसीटीवी लगाने तथा वैक्सीन और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया। नोडल अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए गए। 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्तमान में 7497 गो-आश्रय स्थल संचालित हैं, जिनमें 12,38,447 निराश्रित गोवंश संरक्षित हैं। मंत्री ने अवस्थापना कार्यों में बजट समय पर खर्च करने, गुणवत्ता पर ध्यान देने और किसी भी मद में बजट सरेंडर न होने देने के निर्देश दिए। दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा में मंत्री ने दुग्ध समितियों की कार्यप्रणाली सुधारने, पुरानी समितियां बंद न होने देने और भुगतान समय पर सुनिश्चित करने को कहा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म