बरेली कॉलेज के शौचालय में आपत्तिजनक हालत में मिले छात्रा व युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज परिसर के शौचालय में आपत्तिजनक हालत में एक जोड़ा पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि युवती कॉलेज की छात्रा है और युवक बाहरी है। दोनों को चीफ प्रॉक्टर के दफ्तर में ले जाया गया। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। दोनों से लिखित …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज परिसर के शौचालय में आपत्तिजनक हालत में एक जोड़ा पकड़ा गया। जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि युवती कॉलेज की छात्रा है और युवक बाहरी है। दोनों को चीफ प्रॉक्टर के दफ्तर में ले जाया गया। दोनों के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। दोनों से लिखित माफीनामा भी लिखवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 2 बजे कालेज का एक कर्मचारी सभागार के पीछे बने शौचालय को बंद करने गया था। ताला लगाने के दौरान उसने देखा कि शौचालय अंदर से बंद है। जब उसने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज आयी। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर को बुलाया गया तो अंदर से एक युवक व एक युवती निकले। पूछताछ करने पर पहले तो दोनों ने खुद को बाहरी बताया और युवती ने तरह-तरह के बहाने बनाने शुरू कर दिए। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों माफी मांगने लगे।

इसके बाद छात्रा ने बताया कि वह कॉलेज से एमएससी कर रही है। वहीं, युवक ने बताया कि वह बरेली का रहने वाला है और बेंगलुरू के एक कालेज में एमबीए कर रहा है। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। दोनों को लिखित माफी मांगने पर घर जाने दिया गया। कुछ दिनों पहले भी चीफ प्रॉक्टर ने बीएससी के छात्र को बीए के छात्र के साथ आपत्तिजनक हालत में बैठे पकड़ा था। उस वक्त भी दोनों ने लिखित में माफी मांगी थी।

संबंधित समाचार