इंजीनियर की मौत पर राहुल ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- व्यवस्था का पतन, पर कोई जवाबदेही नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे एक गड्ढे में डूब कर एक इंजीनियर की मौत होने की घटना को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि शहरी इलाकों में व्यवस्था के पतन का मुख्य कारण जवाबदेही नहीं होना है। बीते शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 में 20 फुट से अधिक गहरे पानी से भरे एक गड्ढे में एक कार के गिरने से 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई। 

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "सड़कें जान ले रही हैं, पुल जान ले रहे हैं, आग जान ले रही है, प्रदूषण जान ले रहा है, भ्रष्टाचार मार रहा है, उदासीनता मार रही है। भारत का शहरी स्तर पर पतन का कारण धन, प्रौद्योगिकी या समाधान की कमी नहीं है, बल्कि यह जवाबदेही के अभाव के कारण है।" उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "टीना : देयर इस नो अकाउंटेबिलिटी (कोई जवाबदेही नहीं है)।" 

संबंधित समाचार