Republic Day: गणतंत्र दिवस को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी, सभी चौकियों पर 24 घंटे निगरानी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बस्तीः उत्तर प्रदेश में बस्ती परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संजीव त्यागी ने बुधवार को कहा है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है सीमावर्ती सभी थाने भी अलर्ट मोड़ पर रहेगें।

उन्होंने बुधवार को यहां यह जानकारी देते बताया है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड़ पर है। बस्ती परिक्षेत्र का सिद्धार्थनगर जनपद नेपाल से सटा हुआ है। घुसपैठ एवं तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के द्वारा निरन्तर निगरानी की जा रही है और गश्त भी बढ़ा दी गयी है। सीमावर्ती सभी थाने भी अलर्ट मोड़ पर रहेंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देश प्रदान किया गया है।

उन्होंने बताया कि सीमा की तरफ जाने वाले डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़, चिल्हिया, ढेबरूआ सहित अन्य मार्गो पर सघन तलाशी अभियान पुलिस द्वारा किया जा रहा है हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की गहन जाँच की जा रही है। स्थानीय पुलिस और एसएसबी की संयुक्त गश्त और तलाशी अभियान निरन्तर जारी है।

उन्होंने बताया कि अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनायी हुई है। सुरक्षा और समन्वय बनाये रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ लगातार सम्पर्क किया जा रहा है तथा स्थानीय नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। सीमा की तरफ जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरन्तर सक्रिय रखा जा रहा है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स