लंबे ब्रेक पर जा रहा हूं... Zakir Khan का बड़ा ऐलान, बोले- सेहत का ध्यान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। स्टैंड अप कॉमेडियन जाकिर खान ने घोषणा की है कि वह वर्षों तक लगातार दौरे करने के बाद अब अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेंगे। खान ने अपने 'पापा यार' कॉमेडी टूर के तहत हैदराबाद में हालिया लाइव शो में यह घोषणा की। 

अपने फैसले के बारे में बताते हुए खान का वीडियो मंगलवार को ऑनलाइन मंचों पर आया और तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

खान ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह ब्रेक वर्षों तक, संभवत: 2028, 2029 या फिर 2030 तक भी चल सकता है। उन्होंने कहा, "मैं लंबे, बहुत लंबे ब्रेक, संभवत: 2028, 2029, 2030 तक ब्रेक पर जा रहा हूं। मुझे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना है और कुछ काम निपटाने हैं।" 

ये भी पढ़ें :
'मेरे राम'... रामलला प्रतिष्ठा दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर रिलीज हुआ मनोज भावुक का गीत  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स