Allu Sirish-Nayanika Wedding: शादी के बंधन में बंधे अल्लू सिरीश-नयनिका, भाई की शादी में साउथ इंडियन अवतार में दिखे अल्लू अर्जुन

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए। इस विवाह समारोह में कई जाने-माने फिल्मी सितारों भी शामिल हुए।

वायरल तस्वीर (23)

तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन के भाई और प्रमुख निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे सिरीश ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम के जरिए यह जानकारी साझा की।

वायरल तस्वीर (24)

उन्होंने शादी की कुछ झलकियां भी अपलोड कीं। सिरीश और नयनिका ने शुक्रवार यानी छह मार्च को शादी की। 

वायरल तस्वीर (25)

यह वही तारीख है जब अर्जुन ने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी।

वायरल तस्वीर (28)

अभिनेता ने 'आइवरी' रंग की शेरवानी पहनी थी, जिस पर बारीक कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने इसी रंग की धोती पहनी थी।

वायरल तस्वीर (29)

वहीं, नयनिका सुनहरे और गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गहने भी पहने हुए थे।

वायरल तस्वीर (30)

वायरल तस्वीर (31)

विवाह समारोह में राम चरण, चिरंजीवी, पवन कल्याण और वरुण तेज सहित कई अभिनेता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें :
Dhurandhar The Revenge: डबल अवतार में रणवीर सिंह, फिल्म का ट्रेलर हुआ आउट 

संबंधित समाचार