संभल फिर बदले गए CJM : दीपक कुमार जायसवाल को मिली जिम्मेदारी, हाईकोर्ट ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी अधिसूचना जारी करते हुए कौशांबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दीपक कुमार जायसवाल का स्थानांतरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संभल के पद पर कर दिया है। सीजेएम संभल के पद पर आदित्य सिंह का स्थानांतरण तीन दिन पूर्व कर दिया गया था, लेकिन नयी अधिसूचना के तहत अब उनका स्थानांतरण वापस सिविल जज (सीनियर डिवीजन), संभल के पद पर कर दिया गया है। 

इससे पूर्व, संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का स्थानांतरण सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सुल्तानपुर के तौर पर कर दिया गया। इस प्रकार से, तीन दिनों में दूसरी बार संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बदला गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सिविल जज, सीनियर डिवीजन/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सिविल जज, जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर काम कर रहे करीब 633 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

उल्लेखनीय है कि संभल के सीजेएम के तौर पर काम करते हुए विभांशु सुधीर ने नवंबर, 2024 में संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। उनके स्थानांतरण को लेकर जिला अदालत के वकीलों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था और स्थानांतरण रोके जाने की मांग की थी।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स