UP: जमीनी के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर, अमृत विचार। क्षेत्र के गांव डोहरिया में जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

तहसील क्षेत्र के गांव डोहरिया निवासी दर्शन सिंह खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके अनुसार उनका बड़ा पुत्र हरमीत सिंह बाजवा और छोटा पुत्र नवनीत सिंह में पिछले काफी समय से भूमि के बंटबारे को लेकर विवाद चल आ रहा है।

इसी विवाद के चलते सोमवार की शाम को दोनों भाइयों में पुनः विवाद हो गया। जिससे गुस्साए नवनीत सिंह ने घर में मौजूद बड़े भाई हरमीत सिंह के गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगने से हरमीत सिंह लहूलुहान हो गया। साथ ही घर में मौजूद परिजनों में चीख पुकार मच गई। 

बाद में घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए उत्तराखंड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस पर प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी रहा विवाद का कारण 
दर्शन सिंह के अनुसार उन्होंने किच्छा उत्तराखंड में 30 एकड़ भूमि ठेके पर ले रखी थी। जिस पर उन्होंने कर्ज लेकर धान की फसल लगाई थी। उक्त भूमि पर सरकार ने अपना दावा कर दिया। बाद में जिस व्यक्ति से भूमि ठेके पर ली थी, वह व्यक्ति कोर्ट पहुंच गया। जिससे मामला न्यायालय में विचाराधीन होने पर सरकार ने खड़ी धान की फसल को राजस्व विभाग की मौजूदगी में कटवाकर गोदाम में रख दिया। वहीं दूसरी ओर कर्ज मांगने वाले व्यक्तियों के घर आने पर दोनों भाइयों में विवाद रहने लगा था। इसके अलावा दोनों भाइयों में भूमि के बंटवारे को भी लेकर विवाद चल रहा था। जिससे क्षुब्ध होकर छोटे बेटे ने बड़े के गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म