लखनऊ: फर्जी रेल टिकट के साथ पकड़े गये 3000 यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कई ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर रेलवे चल टिकट निरीक्षक टीम ने फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। दिसंबर महीने में अब तक फर्जी टिकट के साथ तीन हजार रेल यात्री पकड़े गए। पूर्वोत्तर रेलवे के चेकिंग दलों ने आधा दर्जन ट्रेनों की चेकिंग करते …

लखनऊ, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कई ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर रेलवे चल टिकट निरीक्षक टीम ने फर्जीवाड़े के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। दिसंबर महीने में अब तक फर्जी टिकट के साथ तीन हजार रेल यात्री पकड़े गए। पूर्वोत्तर रेलवे के चेकिंग दलों ने आधा दर्जन ट्रेनों की चेकिंग करते हुए तत्काल टिकटों, वरिष्ठ नागरिक, टिकटों के ट्रांसफर जैसे फर्जी टिकट पकड़े। इस विशेष अभियान यात्रियों से 25 लाख रुपये यात्री किराए व जुर्माना वसूला गया।

यह जानकारी देते हुये पूर्वोत्तर रेलवे लखनउ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अम्बर प्रताप सिंह ने बताया कि दिसम्बर माह में चल टिकट निरीक्षक को अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।टीम ने अब तक कई अनियमितताओ को लेकर
ट्रेन संख्या 02554,09038,02541,01016, 02555,02566,05273 व 02533 ट्रेनों में विशेष अभियान चलाकर फर्जीवाड़े के खिलाफ कार्यवाही की गयी । उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

संबंधित समाचार