लखनऊ: सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए, यही हमारे देश की पहचान- ललन कुमार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/बक्शी का तालाब। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार पिछले कई महीनों से लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। आज उनके दौरे में मलेशियामऊ, कुंडापुर, इटौंजा एवं इंदारा ग्राम के निवासियों ने उनसे अपनी कुछ …

लखनऊ/बक्शी का तालाब। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार पिछले कई महीनों से लखनऊ की बक्शी का तालाब (169) विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। आज उनके दौरे में मलेशियामऊ, कुंडापुर, इटौंजा एवं इंदारा ग्राम के निवासियों ने उनसे अपनी कुछ समस्याओं को साझा किया।

मलेशियामऊ ग्राम में पहुंचकर ललन कुमार ने जनसाधारण से संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम में उनके साथ लखनऊ के कांग्रेस जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ से राजू सैनी उपस्थित रहे। कुंडापुर ग्राम में पहुंचकर ललन कुमार ने स्थानीय नागरिकों से बात की। उन्होंने युवाओं को स्पोर्टस किट भेंट कर उन्हें खेल हेतु प्रोत्साहित किया।

इंदारा ग्राम में आयोजित मेले में धनुष यज्ञ के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचकर ललन कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकारों को उन्होंने पुरुस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि इंदारा गांव के धनुष यज्ञ में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहने चाहिए यही हमारे देश की पहचान हैं। इंदारा गांव के लोगों से से मिले स्नेह और सम्मान के लिए उन्होंने आभार जताया।

संबंधित समाचार