Stock Market Today: भारत-ईयू एफटीए को लेकर खिले बाजार, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 646 अंक का उछाल  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर बनी उम्मीदों से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 646.49 अंक चढ़कर 82,503.97 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 196.7 अंक की बढ़त के साथ 25,372.10 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे। 

हालांकि, एशियन पेंट्स के शेयर में करीब छह प्रतिशत की गिरावट आई। मारुति, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर भी नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का एसएसई कम्पोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.92 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,068.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 8,999.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

ये भी पढ़ें :
Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, निचले स्तर पर आये इन कंपनियों के शेयर  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म