Bareilly: काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में किन्नरों का हंगामा, यात्रियों से मारपीट, रुपये छीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में किन्नरों ने रुपये न देने पर यात्रियों से मारपीट की। कई यात्रियों से रुपये छीन लिए। सोमवार को दोपहर 1:36 बजे वाराणसी से चलने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रात 12:37 बजे बरेली जंक्शन आई थी।

लखनऊ-बरेली के बीच ट्रेन के आरक्षित कोचों में किन्नरों ने उत्पात मचाया। किन्नर यात्रियों से वसूली करते रहे। कुछ यात्रियों से रुपये भी छीन लिए। ट्रेन के बरेली पहुंचने से पहले कन्ट्रोल रूम को आरक्षित श्रेणी के कोचों में किन्नरों की इस हरकत के बारे में मालूम हुआ। 

इसके बाद ट्रेन में हरदोई, शाहजहांपुर और बरेली में चेकिंग की गई। गाड़ी के बरेली से छूटने के बाद रामपुर में भी जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग की, लेकिन यात्रियों से रुपये छीनने और उनको पीटने के आरोपी किन्नर हाथ नहीं लगे।

 

संबंधित समाचार