बाराबंकी: खड़े ट्रक में जा टकराई कार, तीन की मौत, दो रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम हुऐ भीषण सड़क हादसे में टीयूबी कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक और एक महिला को आई गंभीर चोटों के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रान्त के जिला फरीदाबाद से गोरखपुर जा रही टीयूबी …

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत शनिवार शाम हुऐ भीषण सड़क हादसे में टीयूबी कार सवार दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चालक और एक महिला को आई गंभीर चोटों के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा प्रान्त के जिला फरीदाबाद से गोरखपुर जा रही टीयूबी कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। जो सम्भवतः ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली ग्राम के निकट सड़क किनारे खड़े ट्रक में कार जा टकराई।

इस भीषण हादसे में घटनास्थल पर ही दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गयी। जबकि एक महिला जिसका नाम पूजा पुत्री यादराम और चालक गिरी प्रसाद पुत्र ठाकुरलाल निवासी फरीदाबाद के हैं। इन दोनों को आई गंभीर चोटों के चलते जिलाअस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल पहुंचे उपजिलाधिकारी और सीओ सदर के साथ कोतवाली पुलिस की पड़ताल जारी है। सीओ सदर ने बताया की सम्भवतः चालक को नींद आ जाना हादसे की वजह बनी और टीयूबी का एयरबैग खुल जाने से चालक को कम चोट आई। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार