बरेली: 55 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। बरेली में आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में सिर्फ 45 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। एडीजी जोन अविनाश चंद्र, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण …

अमृत विचार, बरेली। यूपी पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को लिखित परीक्षा आयोजित की गई। बरेली में आठ केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में सिर्फ 45 फीसदी अभ्यर्थी ही शामिल हुए। एडीजी जोन अविनाश चंद्र, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

परीक्षा के दौरान किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई है। परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से भी की गई। रविवार को भी परीक्षा का आयोजन होगा। बरेली में पुरुषों व महिलाओं के लिए जेल वार्डन, फायरमैन पुरुष, आरक्षी घुड़सवार की भर्ती परीक्षा बरेली शहर में पांच और देहात में तीन केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए फोर्स तैनात की गई थी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक हुई। बरेली में आठ हजार अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी लेकिन सिर्फ 3600 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।

संबंधित समाचार