गौलापार क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

Amrit Vichar Network
Published By Pawan Singh Kunwar
On

पवन सिंह कुंवर

हल्द्वानी, अमृत विचार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम की सुविधाओं का जायजा लिया और खेल के प्रति अपने अनुभवों को साझा किया।

नैनीताल और हल्द्वानी से पुराना नाता

मीडिया से बातचीत में प्रवीण कुमार ने बताया कि उनका नैनीताल और हल्द्वानी से बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा मैं बहुत पहले से यहां आता रहा हूं। हम नैनीताल के डीएससे मैदान पर टूर्नामेंट खेलने आया करते थे। वहां झील किनारे छक्के मारने और फिर भोटिया मार्केट में अंडे खाने की यादें आज भी ताजा हैं।

IMG-20260201-WA0027

उभरते खिलाड़ियों के लिए खास संदेश

जब अमृत विचार की युवा रिपोर्टर पवन कुंवर ने उनसे युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि खेल में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा निरंतर मेहनत करे। निराश होने की ज़रूरत नहीं है। बस अपनी मेहनत जारी रखें। धैर्य रखें, अगर आज सिलेक्शन नहीं हुआ, तो कल होगा। लेकिन मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए। आगे प्रवीण कुमार ने कहा कि वह आज भी खेल से जुड़े हैं और मेरठ में अपना खुद का ग्राउंड भी तैयार किया है।

गौलापार मैदान पर दिखेंगे प्रवीण कुमार

प्रवीण कुमार ने यह भी जानकारी दी कि वह जल्द ही टी-20 मैच में 'दिल्ली नाइट्स' की ओर से खेलते नज़र आएंगे। इस टूर्नामेंट में इरफान पठान जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। वीडियो में उन्हें गेंद के साथ अपनी पुरानी लय को परखते हुए भी देखा गया।