बरेली: सर्दी में रूम हीटरों की मांग बढ़ी, कोयला की बिक्री हुई कम
अमृत विचार, बरेली। तीन दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे हर कोई बेहाल हो गया है। शीतलहर होने से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है। छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लोगों ने रूम हीटर खरीदना शुरू कर दिया है। इससे रूम हीटरों की मांग बढ़ गयी। शुक्रवार …
अमृत विचार, बरेली। तीन दिन से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे हर कोई बेहाल हो गया है। शीतलहर होने से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है। छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए लोगों ने रूम हीटर खरीदना शुरू कर दिया है। इससे रूम हीटरों की मांग बढ़ गयी।
शुक्रवार को सिकलापुर चौराहा के पास कई इलेक्ट्रानिक दुकानों पर हीटर खरीदने वालों की दिनभर भीड़ देखी गयी। सुबह नहाने और घर के अन्य काम करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने के लिए गीजर की भी मांग बढ़ी है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में हीटर-गीजर की मांग नाममात्र के बराबर थी।
तीसरे सप्ताह में हीटर-गीजर की मांग दोगुनी हो गयी। ठंड ज्यादा होने से माना जा रहा है कि कोयला की मांग बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जबकि ठंड को देखते हुए कारोबारियों ने सामान्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा कोयला मंगाया है। हालांकि कोयला की बिक्री बेहद कम है।
गर्मी में कोयला 30 रुपये प्रति किलो में बिकता है। कारोबारी सर्दी में भी इसी दाम में बेच रहे हैं। कोयले की मांग कम होने पर कारोबारियों ने इसके दाम नहीं बढ़ाए हैं। कारोबारी हिमांशु कहते हैं कि कोयला मांगने वाले कम लोग आ रहे हैं। सर्दी देखते हुए कोयला कारोबार ठंडा है। ऐसा लग रहा है कि कोयला सुलगने से होने वाले धुएं की वजह से अब लोग रूम हीटर प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं।
