UP: सड़क किनारे लघुशंका कर रहे किसान की वाहन ने रौंदा...हादसे में दर्दनाक मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। थाना शाहबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरकी जदीद निवासी एक किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान शादी समारोह से वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​ 

जानकारी के अनुसार ग्राम भोरकी जदीद निवासी मनोज कुमार (35 वर्ष) पेशे से किसान थे। रविवार रात वह एक लगन समारोह में शामिल होने के लिए रामपुर आए थे। रात लगभग 10 बजे वह अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। ​बताया जा रहा है कि जब उनकी ट्रॉली रेवड़ी के निकट पहुंची, तो मनोज कुमार ने लघुशंका के लिए वाहन रुकवाया। वह सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ चल रहे लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। किसान की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार