इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में दिखा UP के युवाओं का दम, 40 विजेता हुए सम्मानित, बूट कैंप में लेंगे वर्ल्ड स्किल्स की ट्रेनिंग

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : योगी सरकार की पहल से प्रदेश के युवा अब वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो रहे हैं। उप्र. कौशल विकास मिशन के तहत आयोजित इंडिया स्किल्स कॉम्पीटिशन 2025-26 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 40 विजेताओं को विभागीय उच्च अधिकारियों द्वारा 20 विभिन्न स्किल ट्रेड्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक ट्रेड से दो विजेताओं का चयन किया गया।

कौशल विकास मिशन मुख्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह में कौशल विकास प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचने का अवसर देती हैं। मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि सभी चयनित विजेता 4 और 5 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विशेष बूट कैंप में भाग लेंगे, जहां उन्हें नॉर्थ रीजनल स्किल्स प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाएगी।

मालूम हो कि वर्ष 2026 के लिए प्रदेश से 1.09 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, जिससे उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पंजीकरण वाला राज्य बन गया है। इस वर्ष प्रदेश ने 20 स्किल्स में भागीदारी कर कौशल विकास के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कार्यक्रम के दौरान कौशल विकास मिशन के सोशल मीडिया सेल का शुभारंभ और नार्थ रीजनल एनआईईएसबीयूटी के साथ एमओयू का हस्तांतरण भी किया गया।

ये भी पढ़ें :
खेतों की मिट्टी बीमार, आम के बाग बचाए जान...किसान ऐसे करें इससे बचाव, एक्सपर्ट से जानें उपाय

संबंधित समाचार