Bareilly : तौकीर के भाई ने बनवाया बेसमेंट, शिकायत के बाद फोर्स संग जांच को पहुंची BDA टीम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। मौलाना तौकीर के भाई के मोहल्ला सौदागरान में बने भवन में बने बेसमेंट को लेकर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने सख्ती दिखाते हुए जांच की। बीडीए की टीम बुधवार की शाम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और निर्माण स्थल की पैमाइश की। टीम के पहुंचते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया।

बताया गया कि बेसमेंट निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने बीडीए में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि निर्माण बिना अनुमति कराया जा रहा है। जांच के दौरान बीडीए अधिकारियों को बेसमेंट के बाहर स्वीकृत मानचित्र से संबंधित बोर्ड भी लगा मिला। 

इसके बाद टीम ने भवन स्वामी से निर्माण से जुड़े नक्शे, स्वीकृति पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज मांगे। बीडीए सूत्रों के अनुसार सभी दस्तावेज एकत्र कर लिए गए हैं, जिनका प्राधिकरण के रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि बेसमेंट का निर्माण नियमों के अनुसार है या अवैध।

संबंधित समाचार