सिद्धार्थ-तमन्ना की जबरदस्त केमिस्ट्री... फैंस को पसंद आया फिल्म वन का बीटीएस, सोशल मीडिया पर बना चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की फिल्म वन के बीटीएस में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म वन अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से इससे जुड़ी और डिटेल्स का इंतजार कर रहे थे, और हाल ही में रिलीज़ हुआ इसका इंट्रिगिंग टीज़र इसके मिस्टिकल वर्ल्ड की झलक दिखाता है, जो एक रिच कल्चरल बैकग्राउंड से जुड़ी अनोखी लोककथा को दिखाता है।

इस बढ़ते एक्साइटमेंट के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की पहली बार ऑन-स्क्रीन जोड़ी वाली नई तस्वीर सामने आई है, जो उनकी फ्रेश केमिस्ट्री का इशारा देती है, जिसकी फैंस को शायद जरूरत थी लेकिन उन्हें इसका अंदाजा नहीं था। वन के सेट से सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की एक झलक सामने आई है, जिसे मिस करना मुश्किल है। उनकी यह बिल्कुल नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और इसमें गर्मजोशी और चार्म साफ झलकता है।

पहली बार साथ नजर आ रहे इस जोड़ी से यूथफुल और एनर्जेटिक वाइब्स मिलती हैं, जो देखते ही दिल जीत लेती हैं। इस झलक ने फिल्म को लेकर बज़ को और भी बढ़ा दिया है।इस फ्रेश जोड़ी ने पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है, जो लंबे समय से इन दोनों सितारों को एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने का इंतजार कर रहे थे।

इस बीटीएस मोमेंट में उनकी क्रैकलिंग केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अब फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। फिल्म के स्केल और इंट्रीग को और बढ़ाते हुए वन ,कंटेंट वर्ल्ड के दो बड़े पावरहाउस एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अरुणाभ कुमार की द वायरल फीवर( टीवीएफ) के बीच एक अहम कोलैबोरेशन है। यह एक्साइटिंग पार्टनरशिप दमदार स्टोरीटेलिंग और हाई-क्वालिटी कंटेंट का वादा करती है, साथ ही यह टीवीएफ की फीचर फिल्मों में पहली एंट्री भी है।

फोक थ्रिलर जॉनर में बनी वन एक रेयर और दिलचस्प पेशकश के तौर पर उभर रही है, जो अपने अनोखे वर्ल्ड को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स, जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन है, टीवीएफ के साथ मिलकर, 11.11 प्रोडक्शन के बैनर तले वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट! पेश कर रहा है। वन एक बिग-स्क्रीन फोक थ्रिलर है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे।

फिल्म को अरुणाभ कुमार ने लिखा है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है, वहीं डीओपी और विज़ुअल डायरेक्टर की जिम्मेदारी मनु आनंद ने संभाली है। इसे शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।


ये भी पढ़ें : 
फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फेंटिनो ने मिलान में जय शाह से की मुलाकात, बोले-delighted to meet ICC Chairman

 

संबंधित समाचार