Moradabad: डीआरएम से मिला अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का प्रतिनिधिमंडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ. गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव से उनके कार्यालय में मुलाकात की। उन्हें स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भेंट कर कायस्थ समाज की ओर से अभिनंदन किया।

डीआरएम ने महासभा के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उनसे महानगर के बारे में जानकारी कर रेलवे की ओर से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक लिया। कहा कि रेलवे नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए सदैव तत्पर है। वहीं महासभा के अध्यक्ष ने डीआरएम से कहा कि यह हमारे कायस्थ समाज का गौरव है कि वह यहां डीआरएम के पद पर तैनात हैं।

उम्मीद है उनके कार्यकाल में नागरिकों को रेलवे की गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी। इस दौरान गिरिराज स्वरूप भटनागर, राजीव सक्सेना, शेखर भटनागर, दीपक शरण सक्सेना, निर्वेश भटनागर, आशीष सक्सेना, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नीतीश सिंह, अक्षय सक्सेना आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार