07 फरवरी 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्कों से आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। व्यस्तता के बावजूद कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं।
वृष- आज प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। गुप्त शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिये। गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
मिथुन - आज अधीनस्थ कर्मचारियों का काफी अच्छा सहयोग मिलेगा। मौसम में बदलाव के कारण परेशानी हो सकती है। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने काम की गुणवत्ता में कमी न आने दें। प्रशासन के लोगों से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है।
कर्क- आज कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपके संबंध बनेंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको बहुत अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है।
सिंह- आज व्यापार में आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। मानसिक शांति में कमी रहेगी। बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।
कन्या- आज राजनीति से जुड़े लोगों की छवि बहुत अच्छी होगी। आप व्यवसाय के लिए लोन ले सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। बच्चों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तुला- आज आपके काम अंतिम समय में खराब हो सकते हैं। भ्रमित करने वाले समाचारों से दूरी बनाकर रखें। अनावश्यक यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर अचानक काफी दबाव बढ़ने वाला है। माता-पिता से बहसबाजी न करें।
वृश्चिक- आज बड़े भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। लोग आपके प्रति काफी अच्छा भाव रखेंगे। कारोबार में अचानक धन लाभ हो सकता है। सभी कार्य उत्साह से करेंगे। सुख के साधनों पर आप धन खर्च कर सकते हैं।
धनु- आज विनिर्माण के कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपकी विचारधारा से अनेक लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। भाइयों के साथ संपत्ति विवाद हल होंगे।
मकर- आज आप रिश्तों को अच्छी तरह से निभाएंगे, लेकिन आपको दूसरी ओर से वैसा सहयोग पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलेगा। व्यापार में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ने से आपके कुछ काम प्रभावित होंगे।
कुंभ- आज पुराने रोग उभर सकते हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पुरुष जातकों को महिलाओं के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिये। अपने पद का दुरुपयोग न करें।
मीन- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। भूमि-संपत्ति को लेकर होने वाले विवादों का निपटारा होगा। मित्रों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी।
