यूपी में आने वाला है बजट 2026 : सतीश महाना ने बैठक कर दिया निर्देश, 'सत्र के दौरान न हो किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक' 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार। वर्ष 2026 में विधानसभा के प्रथम सत्र के सुचारु एवं सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और सुरक्षा प्रबंधों एवं विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक न हो तथा समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं।

विधान सभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को कहा कि लोकतांत्रिक गरिमा एवं संसदीय परंपराओं की रक्षा के लिए सुरक्षा एवं सुविधा—दोनों का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित उपस्थित रहे।

बैठक में क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) की तैनाती, एंटी एक्सप्लोसिव एवं एंटी सबोटाज जांच व्यवस्था, विधानसभा के सभी प्रवेश द्वारों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा विधायकों के साथ आने वाले सुरक्षा कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त विधान भवन परिसर में सदस्यों के निर्बाध एवं सुरक्षित आवागमन, सुरक्षा जांच की प्रभावी व्यवस्था तथा आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें : 
ANM की स्वास्थ्य यात्रा: नेपाल सीमा से लगे 7 जिलों में लगाए निशुल्क Health Camp सीएम योगी ने वीडियो संदेश में दी बधाई

 

संबंधित समाचार