Moradabad: मतदाता बनने का दावा...96,000 लोगों ने भरे फार्म छह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में शुक्रवार को दावे व आपत्ति का आखिरी दिन था। जिसमें 96,000 लोगों ने फार्म छह भरकर मतदाता बनने का दावा किया। वहीं नाम काटने के लिए भी 7000 फार्म 7 भरे गए। हालांकि आयोग की ओर से दावा करने की अंतिम तिथि छह मार्च करने की जानकारी पर लोगों और इस कार्य में जुटे अधिकारियों व कर्मचारियों को भी थोड़ी राहत मिली।

शुक्रवार को बीएलओ के पास फार्म छह भरकर मतदाता बनने के लिए दावा करने की आखिरी तारीख के चलते बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुक्रवार की शाम तक कुल 96,000 लोगों के अब तक दावा फार्म छह भरकर जमा किया। इसके माध्यम से मतदाता बनने की पहल हुई। वहीं विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में फार्म 7 भी 7000 लोगों ने भरा। हालांकि इसका कई राजनीतिक दलों की ओर से मनमानी करने का आरोप भी लगा। इसमें कहा गया कि इस फार्म के माध्यम से जान बूझकर कुछ वर्ग के लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। जिसको लेकर सपा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम अनुज सिंह को ज्ञापन दिया। वहीं देर शाम तक प्रक्रिया चली।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन-उप जिला निर्वाचन अधिकारी संगीता गौतम ने बताया कि आयोग की ओर से दावा दाखिल करने की तारीख बढ़ाकर 6 मार्च कर दी गई है। शुक्रवार की शाम तक 96,000 लोगों ने फार्म छह भरकर दिया है। जबकि 7000 ने फार्म सात और 45,000 लोगों ने फार्म 8 भरा है।

संबंधित समाचार