Bareilly: लूट और चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भमोरा,अमृत विचार। भमोरा पुलिस ने लूट और चोरी करने वाले दो बदमाशों की रविवार की रात घेराबंदी की। इसके बाद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की शाम को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

भमोरा पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में वांछित दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। रविवार देर रात्रि रम्पूरा बुजुर्ग अलीगंज रोड पर बने रेलवे अंडरपास पर बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि एक मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान जफर उर्फ जफरुद्दीन पुत्र वसीम निवासी बैकुंठपुर थाना भोजीपुरा दूसरे बदमाश की पहचान सुदामा उर्फ केशव पुत्र ओमप्रकाश निवासी करमपुर चौधरी थाना इज्जत नगर के रूप में हुई। 

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल,दो तमंचे,दो जिंदा कारतूस व दो खोखा,चार मोबाइल फोन, 15 सो रुपए नगद बरामद हुए । पकड़े गए बदमाशों पर गाजियाबाद, सीतापुर और बरेली सहित कई जनपदों में आर्म एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमे पंजीकृत है। फरार आरोपी आसिफ की तलाश में टीम गठित की गई है। थाना भमोरा प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों बदमाशों का मेडिकल करा जेल भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

 

संबंधित समाचार