Moradabad: फिर बिगड़ा मौसम, सुबह धूप के बाद छाए बादल, सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मौसम हर दिन बदल रहा है। धूप तो कभी कोहरा और बादल छा रहा है। तापमान में असंतुलन के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं। इन दिनों सरकारी अस्पताल के अलावा निजी क्लीनिकों में भी वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस फूलने से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इलाज के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं।

सोमवार को सुबह कोहरा रहा, फिर धूप निकला और नौ बजे के करीब अचानक बादलों ने सूर्यदेव को ढक लिया। हवा चलने से गलन और ठंड बढ़ गई। पूरे दिन कभी बादल तो कभी बादलों की ओट से सूर्यदेव दर्शन देते रहे। इससे ठंड से लोग ठिठुरते भी रहे। मौसम विभाग के अनुसार अभी महाशिवरात्रि तक ठंड यूं ही रहेगी। 

सुबह कोहरा तो दिन में धूप भी निकल सकती है। कभी बादलों के चलते छिटपुट या हल्की बारिश भी हो सकती है। आर्द्रता बढ़ने से वातावरण में नमी बरकरार रहेगी। दिन और रात के तापमान में अधिक अंतर होने से भी लोग बीमार पड़ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। अभी मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहने का अनुमान जताई गई है।

बदलाव व तापमान में असंतुलन से हो रही बीमारी
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि गंगल ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव व तापमान में असंतुलन से बच्चे और बड़े बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों वायरल फीवर, कोल्ड, सर्दी, जुकाम, सीने में दर्द, सांस फूलने, बहुत छोटे बच्चों में पसली तेज चलने की समस्या अधिक हो रही है। ऐसे में बच्चों के अभिभावकों को चाहिए कि वह उन्हें ठंडे वातावरण में काफी बचाकर रखें। आइसक्रीम, फ्रिज का पानी न पीने दें। बासी भोजन से भी परहेज करें। सुपाच्य और ताजा भोजन दें। घरों में रहने के दौरान और बाहर निकलते समय पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। रात में सुबह निकलते विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

RCB VS DC: आरसीबी की तूफानी बल्लेबाजी या दिल्ली की जूझती गेंदबाजी... जानें किसका पलड़ा भारी... कल बेंगलुरु में होगा clash
'अप्रैल में ही हुए बड़े अग्निकांड, कई की जा चुकी है जान', लखनऊ के इन इलाकों में सबसे ज्यादा तबाही, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
धार्मिक पर्यटन के लिए करोड़ों की परियोजनाएं स्वीकृत: नैमिषारण्य-दधीचि तीर्थ के साथ औरैया-अमरोहा में मिलेगी पर्यटन को रफ्तार
BSNL 1 Rupees plan: 'फ्रीडम ऑफर' की हुई शुरुआत, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा, जानें ऑफर details
लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग