Bareilly : हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का लाभ बरेली को मिलने की उम्मीद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर यूपी को नई रफ्तार देगा। साथ ही बरेली मंडल के जिलों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गयी है। नोएडा, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद जैसे शहर भी इस रेल कॉरिडोर से जुड़ रहे हैं। बरेली भी दिल्ली-लखनऊ के मध्य बड़ा शहर है और यहां पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल भी है, इसलिए कॉरिडोर का लाभ बरेली को मिलने की संभावना जतायी जा रही है।

बताते हैं कि इस कॉरिडोर का लक्ष्य दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रा के समय को तीन घंटे तक कम करना है, इससे यात्रा बहुत तेज और सुविधाजनक बनेगी। हालांकि, यूपी बजट में इसे विस्तार देने का प्रावधान है लेकिन यह स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है कि दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर कितने शहरों को जोड़ते हुए निकलेगा। 

रेलवे अधिकारियों ने संभावना जतायी है। वहीं, प्रशासनिक अफसरों का कहना है कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस के बाद यदि बरेली के पास से रेल कॉरिडोर गुजरेगा तो इसका लाभ कई तरह से होगा। एक तो जहां से रेल कॉरिडोर गुजरेगा, उस क्षेत्र की जमीनें महंगी होंगी। इसके साथ रोजगार के नए साधन खुलेंगे। हालांकि, रेलवे के अधिकारी इस परियोजना पर खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।

संबंधित समाचार