बरेली: सरयू यमुना एक्सप्रेस में बुजुर्ग शिक्षक की मौत
अमृत विचार, बरेली। सरयू यमुना एक्सप्रेस में एक शिक्षक की मौत के बाद दहशत फैल गई। ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने जीआरपी को मौत की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन के बरेली जंक्शन पर पहुंचने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक के परिवार …
अमृत विचार, बरेली। सरयू यमुना एक्सप्रेस में एक शिक्षक की मौत के बाद दहशत फैल गई। ट्रेन में बैठे अन्य यात्रियों ने जीआरपी को मौत की सूचना दी। इसके बाद ट्रेन के बरेली जंक्शन पर पहुंचने के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को ट्रेन से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिक्षक के परिवार वालों को घटना की जानकारी देकर बुला लिया गया। बरेली पहुंचे परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने साथ लेकर घर के लिए रवाना हो गए।
जिला बलिया के थाना रसना क्षेत्र के मिशन रॉड नियर चर्च निवासी शकील अहमद (58) पुत्र मोहम्मद जहीर गाजियाबाद जिले के जहांगीरपुर ब्लाक भोजपुर में प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह शनिवार को ट्रेन नंबर (04650) सरयू यमुना एक्सप्रेस में मुरादाबाद से बलिया के लिए बैठे थे। इसी बीच मुरादाबाद के पास उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई।
इसके बाद रेल कंट्रोल से मैसेज जारी हुआ कि एक यात्री की तबीयत खराब हो गई है। कुछ देर बाद शिक्षक की मौत हो गई। बरेली जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद शव को जीआरपी एसआई मुकेश कुमार ने शव को उतरवाया। जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह राणा का कहना है, कि संभवता टीचर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिवार वालों को भी सूचना दे दी गई है। देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। उसका विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
