Bareilly: मुठभेड़ के बाद दो गोकश गिरफ्तार, एक को पैर में लगी गोली, पुलिसकर्मी भी घायल

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा पुलिस ने गोकशी करने के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जिसमें गिरफ्तार एक बदमाश को पैर में गोली लगी। गोकशी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

शुक्रवार की आधी रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिघांई कायस्थान के जंगल में कुछ बदमाश गौकशी करने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। एक कॉन्सटेबल को गोली हाथ से छूते हुए निकली जिसमें वह घायल हुआ। 

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो मौलागढ़, थाना भोजीपुरा क्षेत्र के रहने वाले राजू कुरैशी को लगी। मौके से राजू और उसके साथी इमरान कुरैशी निवासी धौराटांडा को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके पास गोकशी के उपकरण बरामद हुए। घायल गोकश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के मुताबिक कार्रवाई के दौरान रात के अंधेरे का फायदा उठाकर गोकशी में शामिल पांच अन्य भागने में कामयाब रहे। जिसमें धौराटांडा का शकील, जहिद उर्स अंडा, जावेद व भोजीपुरा के गांव अलीनगर का जीशान और नदीम शामिल हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

पकड़े गए इमरान ने पुलिस को बताया कि उसका साथी राजू कुरैशी, शकील अहमद, जाहिद उर्फ अंडा, जावेद अहमद, जीशान व नदीम मिलकर सड़क पर घूमने वाले गोवंशीय पशुओं को पकड़कर उनका मांस बेच देते हैं। इतना ये नहीं ये गिरोह रात को चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देते हैं।

सीओ हाईवे शिवम आशुतोष ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी और गोकश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और फरार गोकशों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है। राजू कुरैश के खिलाफ 20 से ज्यादा और शकील अहमद पर 5 से ज्यादा आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 

संबंधित समाचार