मुरादाबाद: क्रिसमस पर स्नोमैन और सेंटा की धूम, बाजार सजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्रिसमस के नजदीक आते ही शहर के मुख्य बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में हर तरफ बाजार में क्रिसमस ट्री, स्टार लाइट व घरों की सजवाट के सामान ही नजर आ रहे हैं, जिनकी लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। हालांकि इस बार बाजारों में इलेक्ट्रानिक एयर सेंटा और स्नोमैन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। क्रिसमस के नजदीक आते ही शहर के मुख्य बाजार में रौनक बढ़ गई है। ऐसे में हर तरफ बाजार में क्रिसमस ट्री, स्टार लाइट व घरों की सजवाट के सामान ही नजर आ रहे हैं, जिनकी लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। हालांकि इस बार बाजारों में इलेक्ट्रानिक एयर सेंटा और स्नोमैन लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है, तो वहीं युवाओं में सेंटा बैंड और सेंटा गोगल की डिमांड अधिक हो गई है।

उधर, क्रिसमस को लेकर चर्चों में तैयारियां शुरू हो गई है। ऐसे में मसी समाज के लोग क्रिब, झाकियां और लाइटों से चर्च जगमगाने लगा है। ताड़ीखाना क्षेत्र के दुकानदार अंकित भाटिया का कहना है कि इस बार लोग पैराशूट,एयर सेंटा और स्नोमैन ज्यादा खरीद रहे हैं हालांकि पिछले एक हफ्ते से क्रिसमस को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है।

इन सामानों की बढ़ी बिक्री
बाजारों में क्रिसमस ट्री सजाने के लिए छोटी घंटियां, रंगीन बॉल, सेंटा क्लाज का चश्मा, स्टीकर के साथ-साथ नीले, सफेद सहित कई रंगों में चमकदार स्टार और रंग बिरंगी लड़िया खरीद रहे हैं।

प्रभु यीशु की वंदना में गा रहे गीत
क्रिसमस के नजदीक आते ही घर-घर प्रभु यीशु की महिमा के गीत गाए जाने लगे हैं। पर्व के उत्साह में मसी परिवार के लोग इन दिनों प्रभु यीशु के स्वागत व वंदना के लिए अपने घरों को सजा रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रानिक एयर सेंटा, स्नोमैन और पैराशूट सेंटा की इस बार डिमांड अधिक हो गई है। इसके साथ ही मयूजिक्ल सेंटा, सेंटा बैड और इन डियार लोग ज्यादा खरीद रहे हैं।

यह है दाम (रुपये)
पैराशूट सेंटा 600 से 650
घंटी 50 से 150
सेंटा चश्मा 50 से 60
सेंटा बैंड 50 से 60
इन डियर 50 से 100
एयर सेंटा 4500
एयर स्नोमैन 4500

संबंधित समाचार