फारुख हत्याकांड : पत्नी गौसिया बोली कार्रवाई नहीं हुई तो करूंगी आत्मदाह

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। जिला पंचायत में पति की हत्या के बाद पत्नी गौसिया ने भी मामले में चेतावनी दी है। उन्होंने मीडिया के सामने आकर कहा कि मामले में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत की गिरफ्तारी और दोनों आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। ऐसा नहीं हुआ तो वो आत्मदाह करेंगी।

अधिवक्ता फारुख की पत्नी गौसिया का आरोप है कि अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी उनसे फाइलों में गलत फाइलों पर साइन के लिए कहते थे। जिसमें निर्माण कार्यों में जीएसटी बिल ना लगाने और लेबर प्रमाणपत्र ना लगाकर फाइल साइन करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनके पास सैदनगर, बिलासपुर और स्वार का टैक्स देखती हैं। गौसिया का आरोप है बकायेदारों से रुपये लेकर हत्यारोपी बाबू असगर पैसे लेने की बात करता था, जिसका वो विरोध करती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। 

हत्याकांड के दिन भी बात सिर से ऊपर गई तो उन्होंने पति फारुख को बुलाया। पति ने सिर्फ इतना कहा था कि बाबू असगर के कारण पत्नी गौसिया का ब्लड प्रेशर लो हो जाता है और तबीयत खराब हो जाती है। आरोप है अपर मुख्य अधिकारी के कहने पर असगर अली ने पति को गोली मारी। पत्नी ने बताया कि करीब एक साल से विवाद चल रहा था और वो परेशान थीं। गौसिया ने कहा कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हो गया है, मामले में गिरफ्तारी के साथ दोनों के घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। ऐसी कार्रवाई नहीं हुई तो वो प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जाकर आत्मदाह करेंगी। उन्होंने घटना के दौरान की पूरी बात बयां की। उनके साथ उनके बेटे और बेटी भी उनका हौसला बढ़ाते हुए दिखी।

एडीजी रमित शर्मा से मिले अधिवक्ता
अधिवक्ता हत्याकांड मामले में सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को निलंबित करने की मांग पर अड़े अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार शाम को बरेली में एडीजी रमित शर्मा से मिला। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसार लोधी ने बताया कि उनकी मुलाकात सकारात्मक रही। उन्होंने इंस्पेक्टर संजीव कुमार की संदिग्ध भूमिका को लेकर अपना पक्ष एडीजी के समक्ष रखा है। जिससे अधिवक्ता फारुख के परिजनों को निष्पक्षता के साथ न्याय मिल सके। उन्होंने बताया कि एडीजी ने मामले में ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संबंधित समाचार