मुरादाबाद: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद, अमृत विचार। नौकरी के बहाने युवती को दिल्ली से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को बुध बाजार के एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि युवती ने खुद फोन …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नौकरी के बहाने युवती को दिल्ली से बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को बुध बाजार के एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि युवती ने खुद फोन करके दोनों को काशीपुर से यहां बुलाया था। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
युवती के साथ दुष्कर्म का यह मामला शनिवार की रात सामने आया था। दरअसल शनिवार की रात शहर कोतवाली पहुंची युवती ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी थी। युवती का कहना था कि वह दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के जैतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। कुछ दिनों पहले उत्तराखंड के काशीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजा सैफी से उसकी फोन पर बातचीत शुरू हो गई।
राजा का वास्तविक नाम अहतेशाम है पर उसने धर्म छुपाकर खुद को हिन्दू बताया। युवती के अनुसार बातचीत के दौरान राजा सैफी उर्फ अहतेशाम ने उसे नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उससे बात होने के बाद शनिवार को वह दिल्ली से मुरादाबाद आई। युवती के अनुसार राजा के साथ एक अन्य युवक फरहान भी आया था। इसके बाद दोनों युवक उसे बुध बाजार स्थित एक होटल ले गए। जहां पर फरहान के नाम से कमरा बुक कराया गया। बकौल युवती, इसके बाद दोनों ने उसे नशीला पेय पदार्थ पिला दिया।
आरोप है कि बेहोश होने पर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी चेक करने के बाद दबिश देकर आरोपी राजा सैफी उर्फ अहतेशाम व फरहान को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अशोक कुमार के अनुसार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
