अधिवक्ता हत्याकांड :सिविल लाइंस इंस्पेक्टर का स्वार तबादला, तीन थाना प्रभारी बदले गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। अधिवक्ता हत्याकांड मामले में अधिवक्ताओं की लगातार प्रदर्शन के चलते सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार का रविवार को स्थानांतरण कर दिया गया है। रविवार को पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने तीन थानों के प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया है।

सिविल लाइंस थाना का चार्ज कोतवाली थाना प्रभारी ओमकार सिंह को दिया गया है। संजीव कुमार को स्वार थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि स्वार थाना प्रभारी को ओमकार सिंह की जगह कोतवाली थाने का चार्ज दिया गया है। हालांकि अधिवक्ता उनके निलंबन की मांग पर अड़े थे, सोमवार को अधिवक्ताओं ने जीरो प्वाइंट पर प्रदर्शन करने की तैयारी की है। 

प़ुलिस विभाग ने उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद यह निर्णय लिया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर को निलंबित ना करके उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। ऐसे में सोमवार को मामले में अधिवक्ताओं का क्या रुख रहेगा, इसके लिए बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी कार्यकारिणी सदस्यों और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से वार्ता करेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन की अधिवक्ताओं पर नजरें रहेंगी।

संबंधित समाचार