अधिवक्ता हत्याकांड: 5 करोड़ रुपये मुआवजा और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य अधिवक्ता फारूख अहमद खां की हत्या के मामले में सोमवार को भी वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने सोमवार सुबह का कचहरी सभागार में बैठक की। उसके बाद प्रस्ताव पास किया कि अधिवक्ता के परिजनों को पांच करोड़ के मुआवजे और जिला पंचायत परिषद के अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी किया जाए। मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पार्क में पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

बार एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी प्रदर्शन शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर परिजनों को पांच करोड़ का मुआवजा और अपर मुख्य अधिकारी की गिरफ्तारी की मांग की है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय स्थित  किशोर न्यायालय पर अधिवक्ता फारूख  वेशभूषा में गए हुए थे। 

जहां पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिवक्ताओं ने अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को तुरंत गिरफतार करने की माँग की और हत्या के आरोपियों की सम्पत्ति की जांच करने की माँग की है। उनके घरों पर बुलडोजर की कार्यवाही की जाये साथ ही दोनों आरोपियों को निलम्बित किया जाए। शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये जाएं। मृतक अधिवक्ता के परिजनो को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता अतिशीघ्र दिलाया जाये। बार एसोसिएशन रामपुर द्वारा यह प्रस्ताव पास किया गया। जिसमें मांगे पूरी होने तक बार एसोसिएशन रामपुर द्वारा समस्त न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव पास किया है। कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

संबंधित समाचार