रामपुर : वन माफिया स्कॉर्पियो से ले जा रहे थे खैर की लकड़ी, दबोचे

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

पुलिस ने खैर की लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो पकड़ी

बिलासपुर, अमृत विचार। पुलिस ने चेकिंग के दौरान खैर की लकड़ी भरी एक स्कॉर्पियो कार को पकड़ लिया। हालांकि पुलिस को देख तस्कर मौके से फरार हो गए।

रविवार की रात पुलिस को सूचना मिली। कि कुछ तस्कर जंगल से खैर की लकड़ी काटकर गाड़ी में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस एक्टिव हो गई और चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। पुलिस को देखते ही तस्करों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से आरोपी खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें खैर की लकड़ी के कुल 38 बोटे बरामद हुए हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो कार रामखिलाड़ी पुत्र कन्हैयालाल, निवासी ग्राम झरसा जिला गुरुग्राम हरियाणा के रूप में दर्ज है। अभी इसमें जांच पड़ताल जारी है। जांच उपरांत तस्करों की शिनाख्त की जाएगी तथा अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार