Bareilly: निजी अस्पताल में मरीज की तीमारदारी को रुकी युवती संग गार्ड ने की छेड़खानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। निजी अस्पताल में मरीज की देखभाल के लिए आई युवती के साथ अस्पताल के सुरक्षाकर्मी ने सोमवार की रात मौका पाकर छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी सुरक्षागार्ड मौके से भाग गया। युवती की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

जिला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र निवासी एक युवतीने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ महाजन अस्पताल में भर्ती मरीज की देखभाल के लिए आई थी। वह आईसीयू के सामने हाल में परिवार के साथ सो रही थी। रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच उसे महसूस हुआ कि कोई उसके साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जैसे ही युवती की आंख खुली, सामने का नजारा देख उसके होश उड़ गए। 

आरोप है कि अस्पताल का सुरक्षा गार्ड अमर उसके बेहद करीब बैठा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। युवती के शोर मचाते ही आरोपी वहां से भागकर आईसीयू की ओर चला गया। कुछ ही देर बाद वह गलती हो जाने की बात कहकर माफी मांगने लगा। युवती की तहरीर पर बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म